क्रिकेट

MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी
रयान रिकेल्टन (Photo: X/@mipaltan)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. मुंबई की शुरुआत शानदार रही थी. मुंबई को 33 रन पर पहले झटका लगा. जबकि फॉर्म में चल रोहित शर्मा 12 रन पर मयंक यादव का शिकार हो गए. लेकिन इसके बाद रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की. मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए.

यह भी पढें: MI vs LSG IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने लखनऊ के खिलाफ मैच में टॉस फेंकने की अनोखी तकनीक दिखाई, वीडियो हुआ वायरल

वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी फिर एक बार धमाकेदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस के स्कोर को 200 रन तक पहुंचने में मदद की. सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 192.86 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। इसके अलावा विल जैक्स ने 29 रन, नमन धीर 25 रन और हार्दिक पांड्या ने 5 रन बनाए. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सभी गेंदबाजों को विकेट मिले. आवेश खान और मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। जबकि प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला.

फिलहाल लखनऊ के सामने एक स्कोर है. जिसे वह हासिल करना चाहेगी. लखनऊ ने अभी तक आईपीएल में 203 रन का सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया है. ऐसे में आज वे इतिहास रच सकतें हैं. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा. क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास एक खतरनाक गेंदबाजी क्रम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).