MI vs LSG, IPL 2026 47th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026 47th Match Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमें अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगी. ऐसे में आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो इस मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (MI vs LSG Key Players To Watch)

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले 7 मैचों में 177.84 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. नमन धीर ने भी इस सीजन में प्रभावित किया है. उन्होंने पिछले 10 मैचों में 153.4 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता दिखाई है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर सबकी नजरें होंगी, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले 10 मैचों में 396 रन बनाए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं. वहीं कप्तान ऋषभ पंत इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे. गेंदबाजी में प्रिंस यादव और अल्लाह गजनफर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों गेंदबाजों ने इस सीजन में विकेट निकालकर टीम को कई मौकों पर मैच में बनाए रखा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs LSG 47th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.