Stuart Binny, Mayanti Langer blessed with baby boy: स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर के घर आया नन्हा मेहमान

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी और फेमस स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर माता-पिता बन गए हैं. मयंती लैंगर ने एक बेटे को जन्म दिया है. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर ने 6 सप्ताह बाद अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी अपने नन्हें बच्चे के साथ (Photo Credits: Twitter/Mayanti Langer Binny)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) और फेमस स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर (Mayanti Langer) माता-पिता बन गए हैं. मयंती लैंगर ने एक बेटे को जन्म दिया है. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर ने 6 सप्ताह बाद अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. मयंती लैंगर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'कुछ लोग जान चुके होंगे और कुछ लोग अटकलें लगा रहे होंगे. पिछले पांच वर्षों से स्टार स्पोर्ट्स मेरे परिवार की तरह है. वास्तव में गर्भवती होने पर उन्होंने मेरा समर्थन किया. मैं गर्भवती थी और आईपीएल में काम जारी रखना चाहती थी, लेकिन तभी आईपीएल का समय आगे बढ़ा दिया गया. स्टुअर्ट और मैंने लगभग छह सप्ताह पहले हमारे बच्चे का स्वागत किया है.'

बता दें कि मयंती लैंगर की जगह इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स एंकर नेरोली मीडोस एंकरिंग करते हुए नजर आएंगी. स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) ने हाल ही में इसका ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के साथ करना चाहेगी आईपीएल 2020 का आगाज

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा इस साल आईपीएल के लिए घोषित किए गए कॉमेंट्री की टीम में सुरेन संदराम, किरा नारायनन, नशप्रीत कौर, तान्या पुरोहित, धीरज जुनेजा, संजना गणेसन, जतिन सप्रू, सुहैल चंदोक, अनंत त्यागी और मयंती लैंगर की जगह नेरोली मीडोस का नाम शामिल किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर