Pigeons Invade Pitch at MCG: मेलबर्न में कबूतर उड़ाते दिखे मार्नस लाबुशेन, हसन अली, मैच के दौरान पक्षियों के झुंड ने किया अटैक, देखें मजेदार विडियो

AUS vs PAK 2nd Test 2023: ऑस्ट्रेलिया(Australia) बनाम पाकिस्तान(Pakistan) दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक मजेदार पल देखने को मिला जब मार्नस लाबुशेन(Marnus Labuschagne) और हसन अली(, Hasan Ali) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(Melbourne Cricket Ground) में गेंदबाजों के छोर पर बैठे कबूतरों के झुंड को भगाते देखा गया. वायरल हो रहे वीडियो में लाबुशेन पहले अपने बल्ले से पक्षियों को भगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. बाद में हसन अली आते हैं और अपने हाथों से पक्षियों को भगाने की कोशिश की. गेंदबाजों के छोर पर मौजूद कबूतर बल्लेबाजों का ध्यान भटका सकते थे. इसलिए खिलाड़ियों ने पक्षियों को दूर भगाने की जरूरत समझी. जिसका वीडियो वायरल हो गया हैं.

विडियो देखें: