मैनचेस्टर टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में दी पटकनी, एशेज पर कब्जा रखा बरकरार

तेज गेंदबाज पैट कमिंस (43 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया (Australia) ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है

आस्ट्रेलिया खिलाड़ी (Photo Credits IANS)

मैनचेस्टर: तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins)(43 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. आस्ट्रेलिया ने पिछली बार एशेज सीरीज जीती थी और इस बार भी उसने अब 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बाद अब एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगा. इंग्लैंड अब अगर पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच जीतता भी है तो वह केवल सीरीज 2-2 से बराबर ही कर सकती है, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से एशेज नहीं छीन सकती है. आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर उसने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 301 रन पर ऑलआउट करके 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.

आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य रखा. मेजबान इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 91.3 ओवरों में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह आस्ट्रेलिया ने 185 रनों से चौथा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड ने चायकाल के बाद छह विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया. मेजबान टीम ने बटलर के रूप में अपना सबसे किमती विकेट खो दिया। बटलर को जोश हैजलवुड ने बोल्ड किया. बटलर ने 111 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए. बटलर का विकेट 172 के स्कोर पर गिरा. यह भी पढ़े: Ashes 2019: चौथे एशेज टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड ने इस घातक खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

बटलर के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने 173 के स्कोर पर जोफरा आर्चर(1) के रूप में आठवां, 196 के स्कोर पर जैक लीच (12) के रूप में नौंवा और 197 के रूप में क्रैग ओवर्टन (21) के रूप में अपना 10वां विकेट खो दिया. मेजबान इंग्लैंड के लिए उसकी दूसरी पारी में जोए डेनली ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। उनके अलावा जेसन रॉय ने 31, जॉनी बेयरस्टो ने 25 और बेन स्टोक्स तथा जोफरा आर्चर ने एक-एक रनों का योगदान दिया. सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और कप्तान जोए रूट खाता खोले बिना आउट हुए. आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में चार, नाथन लॉयन ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो जबकि मिशेल स्टार्क और मार्नस लाबुशाने ने एक-एक विकेट लिए. मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल