IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 1 Scorecard: पहले दिन के लंच ब्रेक तक, न्यूज़ीलैंड ने 3 विकेट खोकर जोड़ें 92 रन, वाशिंगटन सुंदर ने झटके 2 विकेट

तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड पहले से ही 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है, और तीसरे मैच में भारत की प्रतिष्ठा दांव पर है. पहले सेशन के खेल में न्यूजीलैंड ने 27 ओवर में 92 रन बनाए और तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवाए.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर(शुक्रवार) से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड पहले से ही 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है, और तीसरे मैच में भारत की प्रतिष्ठा दांव पर है. पहले सेशन के खेल में न्यूजीलैंड ने 27 ओवर में 92 रन बनाए और तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवाए. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की. तीसरे ओवर में ही आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को 4 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई. कॉनवे केवल 11 गेंदों का सामना कर पाए. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड की टीम को लगा तीसरा झटका, वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को किया आउट

टॉम लैथम ने दूसरे छोर पर टिकने की कोशिश की और टीम को संभालने का प्रयास किया। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16वें ओवर में लैथम को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया. लैथम ने 44 गेंदों में 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए. इसके बाद रचिन रविंद्र और विल यंग ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया, लेकिन सुंदर ने रविंद्र को 12वीं गेंद पर पवेलियन भेज दिया. रविंद्र ने केवल 5 रन बनाए और 20वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए.

लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 27 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे. विल यंग 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि डेरिल मिचेल ने 21 गेंदों पर 11 रन बनाए हैं. अब तक भारतीय गेंदबाजों में वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 8 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए हैं. आकाश दीप ने भी 5 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड