IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका, मयंक यादव आईपीएल से बाहर, न्यूज़ीलैंड के विलियम ओ’रूर्के होंगे रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में शामिल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव पीठ की पुरानी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह फ्रेंचाइज़ी ने न्यूज़ीलैंड के युवा तेज़ गेंदबाज़ विलियम ओ’रूर्के को ₹3 करोड़ में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है

मयंक यादव(Photo credits: X/@IPL)

Mayank Yadav Replacement: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में शामिल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव पीठ की पुरानी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह फ्रेंचाइज़ी ने न्यूज़ीलैंड के युवा तेज़ गेंदबाज़ विलियम ओ’रूर्के को ₹3 करोड़ में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. इस बात की आधिकारिक घोषणा गुरुवार, 15 मई को की गई. आईपीएल 2025 में LSG प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन मयंक यादव जैसे तेज़ गेंदबाज़ का बाहर होना रणनीतिक रूप से एक बड़ा झटका है. हालांकि, ओ’रूर्के के रूप में टीम को एक नया विकल्प मिला है जो पिच से गति और उछाल निकाल सकता है. क्या CBSE 10वीं बोर्ड में फेल हो गए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी! जानिए राजस्थान रॉयल्स के उभरते स्टारलेकर वायरल खबर की क्या हैं सच्चाई

मयंक यादव की चोट फिर बनी परेशानी

मयंक यादव की चोट की समस्या कोई नई नहीं है. बीते घरेलू सीज़न (2024-25) में भी वह इसी चोट के चलते मैदान से दूर रहे थे. आईपीएल 2025 में उनकी वापसी को लेकर खासा उत्साह था, लेकिन उन्होंने केवल दो ही मुकाबलों में हिस्सा लिया. बई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने चार ओवर में 60 रन लुटाए, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के इतिहास का सबसे खराब गेंदबाज़ी आंकड़ा बन गया. इस प्रदर्शन के बाद उन्हें पीठ में फिर से तकलीफ़ महसूस हुई, जिससे उनकी चोट दोबारा उभर आई. इसके बाद फ्रेंचाइज़ी और मेडिकल टीम ने मिलकर फैसला लिया कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA), बेंगलुरु भेजा जाएगा.

कोई तय समयसीमा नहीं वापसी की

फिलहाल मयंक यादव की वापसी को लेकर कोई तय समयसीमा सामने नहीं आई है. यह चोट उनके करियर की दिशा और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. आईपीएल में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए यह चोट सामान्य होती जा रही है, लेकिन लगातार दो सीजन चोटिल रहना मयंक के लिए चिंता का विषय हो सकता है. मयंक की गैरमौजूदगी में LSG ने न्यूज़ीलैंड के युवा तेज़ गेंदबाज़ विलियम ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया है. 6 फीट 5 इंच लंबे ओ’रूर्के अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और बाउंस निकालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फॉर्मैट में डेब्यू कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी रखते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बरकरार पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड