क्रिकेट

Lucknow Beat Mumbai, TATA IPL 2025 16th Match Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से रौंदा, सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी पर फिरा पानी; यहां देखें LSG बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला आज यानी चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

Lucknow Beat Mumbai, TATA IPL 2025 16th Match Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से रौंदा, सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी पर फिरा पानी; यहां देखें LSG बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025 16th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 16वां मुकाबला आज यानी चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम (LSG) बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में दूसरी जीत दर्ज की हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. LSG vs MI, TATA IPL 2025 16th Match 1st Inning Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 204 रनों का टारगेट, मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें LSG बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. मिचेल मार्श के अलावा एडेन मार्कराम ने 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या के अलावा ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दो विकेट गिरने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी निभाई.

मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 191 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 67 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर नौ चौका और एक छक्का लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा नमन धीर ने 46 रन बटोरे.

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को स्टार गेंदबाज आकाश दीप ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 203/8, 20 ओवर (मिचेल मार्श 60 रन, एडेन मार्कराम 53 रन, निकोलस पूरन 12 रन, ऋषभ पंत 2 रन, आयुष बडोनी 30 रन, डेविड मिलर 27 रन, अब्दुल समद 4 रन, शार्दुल ठाकुर नाबाद 5 रन, आकाश दीप 0 रन और आवेश खान नाबाद 2 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट, विग्नेश पुथुर 1 विकेट, हार्दिक पांड्या पांच विकेट और अश्विनी कुमार 1 विकेट).

दूसरी पारी की बल्लेबाजी:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 191/5, 20 ओवर (विल जैक्स 5 रन, रयान रिकेलटन 10 रन, नमन धीर 46 रन, सूर्यकुमार यादव 67 रन, तिलक वर्मा रिटायर्ड हर्ट 25 रन, हार्दिक पांड्या नाबाद 28 रन और मिशेल सेंटनर नाबाद 2 रन, राज बावा रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (आकाश दीप 1 विकेट, शार्दुल ठाकुर 1 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 1 विकेट, आवेश खान 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).