LSG vs MI, TATA IPL 2025 16th Match 1st Inning Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 204 रनों का टारगेट, मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला आज यानी चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
Lucknow Super Giants Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025 16th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 16वां मुकाबला आज यानी चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम (LSG) बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच का लाइव स्कोरकार्ड
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Marsh और Markram की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद Hardik ने 5 अहम विकेट निकालकर रोकी रनों की रफ़्तार।
जुड़िए @VirenderSehwag, @kartikmurali और Tanya Purohit के साथ, Cricbuzz Live हिन्दी पर#IPL2025 #LSGvMI https://t.co/klNJp0vcTd
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 4, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. मिचेल मार्श के अलावा एडेन मार्कराम ने 53 रन बनाए.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या के अलावा ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 203/8, 20 ओवर (मिचेल मार्श 60 रन, एडेन मार्कराम 53 रन, निकोलस पूरन 12 रन, ऋषभ पंत 2 रन, आयुष बडोनी 30 रन, डेविड मिलर 27 रन, अब्दुल समद 4 रन, शार्दुल ठाकुर नाबाद 5 रन, आकाश दीप 0 रन और आवेश खान नाबाद 2 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट, विग्नेश पुथुर 1 विकेट, हार्दिक पांड्या पांच विकेट और अश्विनी कुमार 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

