LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 69 रन तक लेकर गए.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Preview: आज इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें पंजाब किंग्स की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. मिचेल मार्श और निकोलस पूरन टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और आयुष बदोनी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी. प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 69 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जोश इंग्लिस ने महज 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. जोश इंग्लिस के अलावा आयुष बडोनी ने 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से मार्को जानसन और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मार्को जानसन और युजवेंद्र चहल के अलावा अज़मतुल्लाह उमरज़ई और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 196/6, 20 ओवर (जोश इंग्लिस 72 रन, अर्शिन कुलकर्णी 0 रन, निकोलस पूरन 2 रन, आयुष बडोनी 43 रन, ऋषभ पंत 26 रन, अब्दुल समद नाबाद 37 रन, मुकुल चौधरी 1 रन और अर्जुन तेंदुलकर नाबाद 5 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अज़मतुल्लाह उमरज़ई 1 विकेट, मार्को जानसन 2 विकेट, युजवेंद्र चहल 2 विकेट और शशांक सिंह 1 विकेट).

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now