क्रिकेट

LSG vs MI, IPL 2025 16th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इस सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने तीन-तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किए हैं, और दो में शिकस्त झेली है. पॉइंट्स टेबल में फिलहाल मुंबई इंडियंस पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स छठे नंबर पर काबिज है. इस बीच दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ी आज के मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

LSG vs MI, IPL 2025 16th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, IPL 2025 16th Match Records And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 16वां मुकाबला आज यानी चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम (LSG) बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. KKR vs SRH, IPL 2025 15th Match Key Players To Watch Out: सनराइजर्स हैदराबाद को कड़ी टक्कर देने मैदान में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने तीन-तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किए हैं, और दो में शिकस्त झेली है. पॉइंट्स टेबल में फिलहाल मुंबई इंडियंस पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स छठे नंबर पर काबिज है. इस बीच दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ी आज के मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (LSG vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पड़ला भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें दो2 मैचों में आमने -सामने थी और दोनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए थे. मुंबई इंडियंस इस बार वापसी करना चाहेगी.

इकाना स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने सात मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है. इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है. मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस को दोनों मुकाबलों में हार मिली है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन रहा है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड:

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम को 4,500 रन पूरे करने के लिए 51 रन की जरूरत है.

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को तीन हजार रन पूरे करने के लिए 17 रन की दरकार हैं.

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन को दो हजार रन पूरे करने के लिए 42 रनों की आवश्कयता है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को 200 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपना 250वां मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).