LSG vs CSK TATA IPL 2025 Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेटों से रौंदा, MS धोनी और शिवम दुबे रहे जीत के हीरो, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में एक और अहम जीत अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला करने वाली CSK ने पहले लखनऊ को 166/7 रन पर रोका. इसके जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 168/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Match Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 30वां मुकाबला 14 अप्रैल( सोमवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में एक और अहम जीत अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला करने वाली CSK ने पहले लखनऊ को 166/7 रन पर रोका. इसके जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 168/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इस मैच में कई खास लम्हे सामने आए. जहां एक तरफ ऋषभ पंत ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में 200 डिसमिसल्स का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 167 रनों का लक्ष्य, ऋषभ पंत ने की धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम को मज़बूत स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश की, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 30 और आयुष बडोनी ने 22 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. हालांकि, चेन्नई की गेंदबाज़ी में रविंद्र जडेजा (3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट) और मथीशा पथिराना (4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट) ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाज़ी कर लखनऊ की रनगति को रोकने का काम किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को तेज़ शुरुआत दिलाई रचिन रविंद्र (37 रन) और डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 27 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज़ 50+ रन जोड़कर टीम को लय दी. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे ने 37 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर टीम को अंत तक संभाला और आखिरी ओवर से पहले ही चेन्नई को जीत दिला दी. इस जीत में धोनी की विकेटकीपिंग भी चर्चा में रही, जहां उन्होंने एक स्टंपिंग, एक रन आउट और एक कैच लेकर IPL में 200 विकेट डिसमिसल्स का रिकॉर्ड पूरा किया. CSK की यह जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

