LSG Beat CSK, IPL 2024 34th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, कप्तान केएल राहुल का दमदार प्रदर्शन

कप्तान केएल राहुल (82) और क्विेटन डी कॉक (54) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर यहां एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर एक ओवर शेष रहते आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

लखनऊ: कप्तान केएल राहुल (82) और क्विेटन डी कॉक (54) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर यहां एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर एक ओवर शेष रहते आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की. IPL 2024, Orange And Purple Cap Updates: जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन है सबसे आगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने रवीन्द्र जडेजा के नाबाद अर्धशतक के बाद एमएस धोनी की नौ गेंदों में 28 रन की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. जवाब में लखनऊ ने 19 ओवर में दो विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया.

डी कॉक और राहुल ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 134 रन जोड़कर चेन्नई की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. डी कॉक को मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एमएस धोनी ने विकेट के पीछे कैच किया. यह 15वें ओवर की आखिरी गेंद थी. 18वें ओवर की पहली गेंद पर जब राहुल मथिशा पतिराना की गेंद पर कैच आउट हुए तब तक टीम का स्कोर 161 रन पर पहुंच चुका था.

निकोलस पूरन (12 गेंद पर नाबाद 23) और मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद आठ) ने टीम को आराम से लक्ष्य के पार पहुंचा दिया. इस जीत के साथ लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई. सात मैचों में यह उसकी चौथी जीत है. केकेआर, सीएसके और एसआरएच के साथ अब उसके भी आठ अंक हैं. इससे पहले, चेन्नई की शुरुआत खराब रही. मीडिया छोर से मैच का दूसरा ओवर फेंक रहे मोहसिन खान ने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (0) को बोल्ड कर दिया.

सीएसके ने दो ओवर में 7/1 के बाद गति पकड़नी शुरू ही की थी कि राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव किया और मैट हेनरी की जगह यश ठाकुर को गेंद थमा दी. ठाकुर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 17 रन पर आउट कर दिया.

लखनऊ को सरप्राइज देते हुए नंबर 4 पर जडेजा (57 नाबाद) बैंटिंग करने के लिए आए. जैसे ही पावर-प्ले समाप्त हुआ क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी करने आए. उन्होंने नवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (36 रन) को बोल्ड कर सीएसके को एक और झटका दिया. फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे नंबर 5 पर आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाये. वह आठ गेंद पर तीन रन बनाकर स्टॉयनिस का शिकार बने.

एक छोर पर जडेजा टिके रहे जबकि दूसरे छोर पर लगातर विकेट गिरते रहे. समीर रिजवी 13वें ओवर में एक रन बनाकर आउट हुए. मोईन अली (30) 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जब आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 141 रन था. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. उन्होंने नौ गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 28 रन बनाये और टीम का स्कोर 176 पर पहुंचाया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Mumbai Weather Update: मुंबई में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड