क्रिकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ रहा है टीम इंडिया का मजाक

बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ रहा है टीम इंडिया का मजाक
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी हार गई (Photo Credit: Getty)

बर्मिघम के बाद इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भी भारतीय टीम को चारों खाने चित कर दिया है. बर्मिघम की तरह ही लॉर्ड्स में भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर उसने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा 289 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल के बाद 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का मजाक उड़ाया जा रहा है. ट्विटर यूजर टीम इंडिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

बता दें कि हार्दिक और अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी जरुर की अन्यथा मेहमान टीम को पारी और 200 रनों से हार का सामना करना पड़ता. भारतीय टीम के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना प्वेलियन लौट गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).