India vs England 1st T20 2021 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच शुक्रवार यानी आज से पांच मैचों की T20 सीरीज की शुरुवात हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई जहां स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कर रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/Virat Kohli)

Ind vs Eng 1st T20 Match 2021: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच शुक्रवार यानी आज से पांच मैचों की T20 सीरीज की शुरुवात हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई जहां स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं. वहीं मेहमान टीम की कमान 2019 वर्ल्ड कप विजेता इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के हाथों में है.

पहले T20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 6.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से किया जाएगा. इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD पर हिंदी और इंग्लिश भाषाओें में देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में बड़े रिकॉर्ड पर विराट कोहली की निगाहें

बता दें इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच फरवरी से आठ मार्च के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 3-1 से शिकस्त दी थी. इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में जहां 227 रनों से हराया. वहीं टीम इंडिया ने मेहमान टीम को दूसरे, तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी. टीम के लिए युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए लोगों को काफी प्रभावित किया.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया और इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: टेस्ट सीरीज में अंग्रेजों को धूल चटाने के बाद अब T20 की बारी, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकते है कोहली

इंग्लैंड: इयॉन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड