India vs Australia 2nd Test 2020 Live Streaming Online on Sony LIV and Sony SIX: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबॉर्न स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. दुसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे करेंगे. बता दें कि पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौट गए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: IANS)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबॉर्न (Melbourne) स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट मैदान (Melbourne Cricket Ground) में खेला जाएगा. दुसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे. बता दें कि पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) स्वदेश लौट गए हैं. कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं.

दुसरे टेस्ट मैच में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 4.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव प्रसारण 5.00 बजे से किया जाएगा. दुसरे टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई जहां अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, वहीं मेजबान टीम की कमान टिम पेन (Tim Paine) के हाथों में है. पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, 2nd Test: क्या एमसीजी में आस्ट्रेलिया को हरा पाएगा भारत?

इससे पहले इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 53 रन की बढ़त बनाई थी, लेकिन मेजबान टीम ने दूसरी पारी में उसे उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर महज 36 रन पर ढेर करते हुए आठ विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मैच के दौरान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल हो गए. शमी मेजबान टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद को विकेट से पीछे हटकर पुल करने में घायल हुए थे. शमी के चोटिल होने के बाद दुसरे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में मौका मिल सकता है.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test 2020-21: दूसरी पारी में 36 रन पर सिमटी टीम इंडिया, एडीलेड टेस्ट जितने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), जोए बर्न्‍स, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, मार्क हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिसेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\