How To Watch India vs Australia 2nd ODI 2020 Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को आप SonyLIV and Sony SIX पर ऐसे देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला रविवार यानि आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेंगे. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में सुबह 8:40 पर आएंगे. वहीं मैच का लाइव प्रसारण 9:10 पर किया जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Aus 2nd ODI 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला रविवार यानि आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेंगे. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में सुबह 8:40 पर आएंगे. वहीं मैच का लाइव प्रसारण 9:10 पर किया जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई एरोन फिंच (Aaron Finch) कर रहे हैं. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें 

इससे पहले इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को जिस तरह की एक तरफा हार सौंपी उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. टीम इंडिया की उम्मीदें तेज गेंदबाजी आक्रमण से थी लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने रनों की बरसात करते हुए मेहमान टीम के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. लक्ष्य इतना विशाल था कि भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम भी इस पहाड़ को पार नहीं कर सका. नतीजा यह रहा की टीम को अपने पहले वनडे मुकाबले में 66 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st ODI 2020: आस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, तीन मैचों की वनडे सीरीज में बनाई बढ़त

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेटकीपर).

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, डी आर्की शॉर्ट, मार्नस लाबुशैन, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पीटक हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा और एंड्रयू टाई.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\