Live Cricket Streaming and Score India vs West Indies 3rd T-20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2019 के तीसरे T20 मैच को आप Sony Liv और DD Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मैच आज गुयाना के प्रोविंस स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने अब तक इस सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करते हुए शुरूआती दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

India vs West Indies 3rd T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मैच आज गुयाना (Guyana) के प्रोविंस स्टेडियम (Providence Stadium) में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने अब तक इस सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करते हुए शुरूआती दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने पहले T20 मैच में जहां 16 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दुसरे मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 22 रनों से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया का अगला लक्ष्य अब आज के इस मैच को जीतकर इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की होगी. आप India vs West Indies के मैच को ऑनलाइन Sony Liv और DD Sports पर देख सकते हैं.

बता दें कि भारत ने इस T20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें से कुछ पहले दो मैचों में खेल चुके हैं. कोहली ने दूसरे मैच के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि यह उनके लिए बेंच पर बैठे बाकी के खिलाड़ियों का अच्छा मौका है क्योंकि सीरीज पहले ही कब्जे में आ चुकी है. भारत तीसरे मैच में टीम में बदलाव करे इसकी संभावना काफी ज्यादा है. पहले दो मैचों में भारत ने नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, मनीष पांडे को मौका दिया था. दो युवा खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे उनमें दीपक चहर, राहुल चहर, श्रेयस अय्यर के नाम शमिल हैं. कोहली अब इन तीनों में से किसे मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा. ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान इन तीनों को आजमा लें. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- Ind vs WI: भारत को मिली जीत, मगर इस चीज से परेशान होंगे कप्तान कोहली

सीरीज बेशक भारत के हिस्से आ गई है लेकिन कोहली ने साफ कह दिया है कि जीत उनके लिए अभी भी प्राथमिकता है इसलिए टीम प्रबंधन बड़ा जोखिम लेने से बचेगा क्योंकि T20 में विंडीज सबसे खतरनाक टीम और अब वह अपने घर में खेलेगी जो इस मौजूदा विजेता को पहले से कई ज्यादा खतरनाक और आत्मविश्वास से भरी बना देगा. ऐसे में कोहली सावधान रहना चाहेंगे क्योंकि एक हार युवाओं के मनोबल पर असर डाल सकती है. बल्लेबाजी में भारत को काम करने की जरूरत होगी क्योंकि पहले मैच में टीम बिखर गई थी और दूसरे मैच में भी तभी मजबूत स्कोर कर पाई थी जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया था. विश्व कप में अंगूठे की चोट के कारण बाहर हुए शिखर धवन लय हासिल नहीं कर पाए हैं. दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन अब वनडे सीरीज में जाने से पहले उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत होगी.

वहीं टीम प्रबंधन युवा ऋषभ पंत से निराश दिख रहा है. विश्व कप में मिला जुला प्रदर्शन करने के बाद पंत का लापरवाही वाला रवैया इस सीरीज में भी जारी है. पहले दो T20 मैचों में वह गैरजरूरी शॉट खेलकर आउट हुए जो उनकी अपरिपक्वता तो दर्शाता है. मनीष पांडे का बाहर बैठना तय लग रहा है. उनके स्थान पर अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है. भारत की गेंदबाजी अच्छी रही है. सैनी ने अपनी तेजी और सटीक लाइन लैंग्थ से सभी को प्रभावित किया है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार का अनुभव भी काम आ रहा है. खलील कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. स्पिन में सुंदर और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 1st T20I 2019: पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात

मेजबान टीम की अगर बात की जाए तो उसके सभी दिग्गज अपनी टीम के लिए छवि के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पहले मैच में किसी तरह केरन पोलार्ड ने 49 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में रोवमैन पावेल ने 54 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों को अगर छोड़ दिया जाए तो इविन लुइस, जॉन कैम्पवेल, शिमरन हेटमायेर कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट का बल्ला शांत ही रहा है. अब जब विंडीज अपने घर लौटी है तो हो सकता है कि उसके बल्लेबाज अपने रूप में वापसी करें।

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\