क्रिकेट

Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 के दूसरे T20 मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का आज दूसरा T20 मैच ऑक्लैण्ड (Auckland) के इडेन पार्क (Eden Park) में खेला जाएगा. मैच का प्रसारण भारतीय समयनुसार सुबह 11.30 पर शुरू होगा.

Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 के दूसरे T20 मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
रोहित शर्मा (Photo Credit-Twitter)

India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का आज दूसरा T20 मैच ऑक्लैण्ड (Auckland) के इडेन पार्क (Eden Park) में खेला जाएगा. मैच का प्रसारण भारतीय समयनुसार सुबह 11.30 पर शुरू होगा. बता दें कि बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेले गए पहले T20 मैच में मेजबान टीम ने भारत को 80 रनों से हराते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

बता दें कि भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के अनुपस्थिति में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीरीज में कप्तानी का भार संभाल रहे हैं. भारतीय टीम शुक्रवार को जहां दूसरे T20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी वहीं मेजबान टीम इडेन पार्क में जीत दर्ज कर इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के उद्देश्य से उतरेगी.

यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना करना मेरी जल्दबाजी थी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने मानी अपनी भूल

संभावित टीम इस प्रकार है:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

बता दें कि यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 11.30 बजे शूरू होगा. इस मैच को आप Hotstar पर लाइव देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्कॉट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).