LHQ vs ISU, PSL 2026 16th Match Winner Prediction: लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 11-11 की बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं और कोई भी मैच टाई नहीं रहा है. नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है.

लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 16th Match Winner Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LHQ vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. लाहौर कलंदर्स ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड भी लगातार दो जीत के साथ लय में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 16वें मुकाबले में आज लाहौर कलंदर्स (LHQ) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को हराया था और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. बल्लेबाजी में मोहम्मद नईम ने 103 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर, शादाब खान की अगुवाई में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने भी अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर जबरदस्त वापसी की है. बल्लेबाजी में समीर मिन्हास 180 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में शादाब खान ने 5 विकेट झटके हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (LHQ vs ISU Head To Head Record)

लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 11-11 की बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं और कोई भी मैच टाई नहीं रहा है. नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है.

ये टीम मार सकती है बाजी (LHQ vs ISU Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम लगातार जीत के साथ शानदार लय में है और बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत दिख रहा है. वहीं लाहौर कलंदर्स की टीम भी संतुलित है, लेकिन उन्हें इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अगर इस्लामाबाद यूनाइटेड अपनी फॉर्म बरकरार रखती है, तो वह इस मुकाबले को जीत सकती है. हालांकि टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है और लाहौर कलंदर्स भी उलटफेर करने में सक्षम है.

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत की संभावना: 55%.

लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs ISU 16th T20 Match Playing Prediction)

लाहौर कलंदर्स: मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (सी), इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद.

नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट