LCT 2024 Live Streaming: 8 मार्च से शुरू हो रहा है लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें एलसीटी की लाइव प्रसारण
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो अपने ऑफिसियल OTT डिज़्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारण करेंगे, जहां फैंस अपने पसंदीदा स्टार का मैच लाइव देख सकेंगे.
LCT 2024 Live Streaming: 8 मार्च(शुक्रवार) से लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 (LCT) कैंडी में शुरू होने जा रही है. यह एलसीटी टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है. पिछले साल भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी, जहां इंदौर नाइट्स चैंपियन बनकर उभरी थी. इस साल लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी में फ्रेंचाइजी भारतीय के साथ-साथ विदेशी शहरों का भी प्रतिनिधित्व करेंगी. एलसीटी 2024 में भाग लेने वाली सात टीमें पंजाब रॉयल्स, कैंडी सैम्प आर्मी, कोलंबो लायंस, राजस्थान किंग्स, दिल्ली डेविल्स, दुबई जायंट्स और न्यूयॉर्क सुपर स्टार स्ट्राइकर्स हैं. टूर्नामेंट का फॉर्मैट 90 गेंदों का होगा. टी20 या टी10 के विपरीत, एलसीटी 2024 में दोनों टीमों को अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना करने का मौका मिलेगा. यह भी पढ़ें: युवराज और हरभजन के बीच भिड़ंत के साथ लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी की होगी शुरुआत, 8 मार्च को पहला मुकाबला
टूर्नामेंट में भारत के 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह खेलेंगे. लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 में खेलने के लिए पुष्टि किए गए कुछ अन्य बड़े नामों में शॉन मार्श, रिचर्ड लेवी, क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, लेंडल सिमंस, स्टुअर्ट बिन्नी और टीएम दिलशान शामिल हैं. सातों टीमें 8 से 18 मार्च तक एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 19 मार्च को फाइनल मैच में प्रतिस्पर्धा करेंगी.
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 कहां और कब आयोजित किया जाएगा ?
8 मार्च(शुक्रवार ) से लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 कैंडी में भारतीय समयनुसार दोपहर के मैच शाम 4 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजे शुरू होंगे.
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 का टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो अपने टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी अंग्रेजी कमेंट्री में मैच दिखाएंगे. क्षेत्रीय कमेंटरी विकल्प स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु समेत स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु (टीवी)।पर उपलब्ध होंगे.
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 का टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो अपने ऑफिसियल OTT डिज़्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारण करेंगे, जहां फैंस अपने पसंदीदा स्टार का मैच लाइव देख सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

