KXIP vs SRH 43rd IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी गेंदबाजी, किंग्स इलेवन पंजाब ने बनाए 126 रन

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs SRH 43rd IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 28 गेंद में नाबाद 32 रन की सर्वाधिक पारी खेली. पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान दो चौके लगाए.

निकोलस पूरन के अलावा पंजाब की टीम के लिए आज कप्तान केएल राहुल ने 27 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 27, मंदीप सिंह ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से 17, क्रिस गेल ने 20 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 20, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 गेंद में 12, दीपक हुड्डा ने दो गेंद में शून्य, क्रिस जोर्डन ने 12 गेंद में सात, मुरुगन अश्विन ने चार गेंद में चार और रवि बिश्नोई बिना रन बनाए नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: बीती रात मंदीप सिंह के पिता का हुआ निधन, घर जानें के बजाय हैदराबाद के खिलाफ की पारी की शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आज संदीप शर्मा, राशिद खान और जेसन होल्डर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. राशिद खान ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 14 रन खर्च किए, वहीं संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने क्रमशः 29 और 27 रन दिए. इसके अलावा हैदराबाद के खिलाड़ियों ने आज पंजाब के निचले क्रम के खिलाड़ी मुरुगन अश्विन को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड