T-20 सीरीज के लिए तैयार यह आईपीएल विस्फोटक ऑलराउंडर, मौका मिलने पर कर सकता है सबको अचम्भित

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के साथ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी कमर कस चुकी है.

क्रुणाल पंड्या (Photo Credit: Facebook)

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के साथ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी कमर कस चुकी है. 4 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है. हम आपको बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे. इस सीरीज में वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. खेल विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय टीम इस सीरीज में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है. जिनमें भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या के भाई आईपीएल स्टार क्रुणाल पंड्या को भी मौका मिल सकता है.

क्रुणाल पंड्या भी अपने भाई हार्दिक पंड्या की तरह एक धाकड़ ऑलराउंडर हैं. जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हैं. हम आपको बता दें कि क्रुणाल पंड्या बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है वहीं लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. 27 वर्षीय इस आलराउंडर ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 39 मैचों में 29.05 की औसत से 708 रन बनाए हैं, साथ ही 28 विकेट भी चटकाए हैं. यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज को हराने के बाद इन दो खिलाडियों के बारे में कप्तान विराट कोहली ने कही बड़ी बात

इस आलराउंडर के करियर पर नजर डालें, तो वह लिस्ट A मैचों में 1249 रन बनाने के साथ 47 विकेट चटका चुके हैं. वहीं, 62 टी-20 मैचों में क्रुणाल 967 रन और 51 विकेट हासिल कर चुके हैं. एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में क्रुणाल ने कहा कि 'मैं बहुत अचंभित था, जब मुझे पता चला कि टीम इंडिया में मेरा चयन हुआ है. इसके अलावा क्रुणाल ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहते हैं. क्रुणाल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत तारीफ की. इस ऑलराउंडर ने कहा कि 'मुझे धोनी भाई के साथ वक्त बिताने का मौका मिला, उनसे मैं सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. धोनी भाई की सादगी, उनका अंदाज, उन्होंने जीवन में काफी कुछ हासिल किया फिर भी बहुत ही विनम्र हैं साथ ही जमीन से जुड़े इंसान हैं. मैं उनकी तरह ही बनना चाहता हूं.'

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड