KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कुशल परेरा ने पिछले मैच में किंग्समैन के तरफ से अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद से विपरीत रहा है. हैदराबाद किंग्समैन इस मैच में पहली जीत के इरादे से उतरेगी. आजम खान कराची किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पिछले मैच में 25 रन बनाए हैं. अभी तक 127 रन बना चुके हैं. कुसल परेरा ने पिछले मैच में 35 गेंदों में 58 रन बनाए हैं.

PSL 2026

Karachi Kings vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 20th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 20वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन (KRK vs HYDK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं. क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ठीक ठाक ही है. कराची किंग्स को पिछले मैच में पेशावर टीम के खिलाफ 159 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है जिसके चलते वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ हैदराबाद किंग्समैन को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है वह लगातार 4 मैच हार चुकी है और आठवें स्थान पर है. यह भी पढ़ें: PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

कुशल परेरा ने पिछले मैच में किंग्समैन के तरफ से अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद से विपरीत रहा है. हैदराबाद किंग्समैन इस मैच में पहली जीत के इरादे से उतरेगी. आजम खान कराची किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पिछले मैच में 25 रन बनाए हैं. अभी तक 127 रन बना चुके हैं. कुसल परेरा ने पिछले मैच में 35 गेंदों में 58 रन बनाए हैं. इस मैच में भी यह मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं. हसन अली कराची किंग्स के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं. इन्होंने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 6.33 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं. महेश थीक्शाना हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. इन्होंने 8.17 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं.

कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Karachi Kings Cricket Team vs Hyderabad Kingsmen Cricket Team Match Scorecard)

कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन मैच में हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए कराची किंग्स को आगे माना जा रहा है. कराची किंग्स टूर्नामेंट में तीन मैच जीत चुकी है, जबकि हैदराबाद किंग्समैन लगातार चार मैच हारकर नीचे से दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा कराची किंग्स में डेविड वार्नर, मोईन अली तथा एडम ज़म्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है. कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं. यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं. लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जा रही ताकि पिच न टूटे और उसमें रन बनाना मुश्किल न हो. इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं.

नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट