IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: कप्तान विराट कोहली ने ठोका अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को दिया 152 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान विराट कोहली की सही समय पर फॉर्म में वापसी पर खेली गयी अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में रविवार को यहां सात विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

दुबई: कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की सही समय पर फॉर्म में वापसी पर खेली गयी अर्धशतकीय पारी से भारत (India) ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में रविवार को यहां सात विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. कोहली ने पहले ओवर में क्रीज पर कदम रख दिया था. उन्होंने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 57 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है. IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: विराट कोहली ने खेली कप्तानी पारी, पाकिस्तान को दिया 152 रनों का लक्ष्य

शाहीन शाह अफरीदी (31 रन देकर तीन) की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत एक समय तीन विकेट पर 31 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था. कोहली ने ऋषभ पंत (30 गेंदों पर 39 रन, दो चौके, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिये 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की.

भारत ने अब तक विश्व कप (वनडे और टी20) में पाकिस्तान से प्रत्येक मैच जीता है. पिच की धीमी प्रकृति को देखते हुए पाकिस्तान के लिये 152 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा. भारत के लिये शुरुआत किसी भी तरह से अनुकूल नहीं रही. कोहली ने टॉस गंवाया और भारत ने उसके बाद 13 गेंद और छह रन के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (शून्य) और केएल राहुल (तीन) के विकेट गंवा दिये.

रोहित की बायें हाथ के तेज गेंदबाज के सामने कोण लेकर अंदर आती गेंद पर कमजोरी फिर खुलकर सामने आयी. अफरीदी ने उन्हें पहले ओवर में पगबाधा आउट करने के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर राहुल की गिल्लियां बिखेरी.

सूर्यकुमार यादव (आठ गेंदों पर 11) ने अफरीदी पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़कर आत्मविश्वास जगाया लेकिन हसन अली (44 रन देकर दो) की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने विकेट के पीछे शानदार कैच लेकर उनकी पारी लंबी नहीं खिंचने दी. पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन.

कोहली का अफरीदी पर ‘कॉउ कार्नर’ पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था, लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद उन्हें भी संभलकर खेलना पड़ा. पंत के शादाब खान पर शार्ट फाइन लेग पर लगाये गये चौके से भारत नौ ओवर में 50 रन के पार पहुंचा.

पंत ने एक हाथ के सहारे छक्के लगाने के अपने कौशल का नजारा हसन अली के खिलाफ दिखाया जिनके पारी के 12वें ओवर में उन्होंने लगातार गेंदों पर स्क्वायर लेग और लांग ऑफ पर छक्के जड़े. लेकिन मैच जब पासा पलट रहा था, पंत खतरनाक नजर आ रहे थे तब उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान (22 रन देकर एक) की गेंद हवा में लहराकर गेंदबाज को वापस आसान कैच थमा दिया.

इससे रन गति फिर धीमी पड़ गयी. भारत 15 ओवर में तिहरे अंक तक पहुंच पाया. भारत ने बीच के नौ ओवरों में 64 रन बनाये और पंत का विकेट गंवाया. उसने अंतिम पांच ओवरों में तीन विकेट के एवज में 51 रन जोड़े. कोहली ने पाकिस्तान ने 45 गेंदों में अर्धशतक जमाया लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे रविंद्र जडेजा (13 गेंदों पर 13) संघर्ष करते नजर आये. हार्दिक पंड्या भी 11 रन बना पाये.

अफरीदी 19वें ओवर में दूसरा स्पैल करने आये और उन्होंने कोहली को आउट करके उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में एक और नाबाद पारी खेलने से रोक दिया. कोहली ने इससे पहले 78, 36 और 55 रन की तीन नाबाद पारियां खेली थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड