इंग्लैंड से मिली हार पर कोहली बोले, भारत अभी विश्व कप के लिए तैयार नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में मिली हार से निराश भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारत अभी विश्व कप के लिए तैयार नहीं है. वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली का कहना है कि अब से 2019 विश्व कप की शुरुआत तक भारतीय टीम को कई सवालों के जवाब देने हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: IANS)

लंदन, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में मिली हार से निराश भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारत अभी विश्व कप के लिए तैयार नहीं है. वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली का कहना है कि अब से 2019 विश्व कप की शुरुआत तक भारतीय टीम को कई सवालों के जवाब देने हैं.

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने दो वनडे मैचों के बाद 1-1 से बराबर हुई सीरीज में सोमवार रात को अंतिम मैच जीतने के साथ 2-1 से कब्जा जमा लिया. लीड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "हर टीम इस चीज की तलाश करती है. इस प्रकार की सीरीज और ऐसे मैचों में मिली हार हमें बताती है कि हमें सही तौर पर किस क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है. हमें इन चीजों में विश्व कप की शुरुआत से पहले सुधार करना है."

कप्तान कोहली ने कहा, "हमारे पास अभी 15-16 मैच हैं और हमें अपने खेल को सुधारना होगा. हमें एक साथ मिलकर अपने अच्छे प्रदर्शन में नियमितता लानी होगी और इसी की हम में ललक है. इस मैच को देखा जाए, तो रनों के मामले में हम सही स्थान पर नहीं हैं. हमारा प्रदर्शन पर्याप्त नहीं था."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें