IND vs ENG 5th Test 2025 Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवें टेस्ट मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान शुभमन गिल(IND) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म जो रूट(ENG) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 अब अपने अंतिम और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. सीरीज़ फिलहाल 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में है. भारत की कप्तानी शुबमन गिल के हाथों में है और टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट ड्रॉ कर सीरीज़ में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. बल्लेबाज़ी क्रम शानदार फॉर्म में है. यशस्वी जायसवाल, गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने इस सीरीज़ में शतक लगाए हैं. भारत बनाम इंग्लैंड लंदन टेस्ट मैच से पहले जानिए केनिंग्टन ओवल की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

हालांकि गेंदबाज़ी चिंता का विषय बनी हुई है. जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है लेकिन उनके खेलने की उम्मीद है. स्पिन में विविधता लाने के लिए कुलदीप यादव की वापसी की संभावना है. ऋषभ पंत के बाहर होने पर ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन को साई सुदर्शन की जगह डेब्यू का मौका दिया जा सकता है.

इंग्लैंड ने अपने थके हुए और चोटिल गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती देने के लिए ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया है. मैनचेस्टर टेस्ट के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने “नई ऊर्जा” की ज़रूरत बताई थी. स्टोक्स खुद बाइसेप टेंडन की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन मुकाबले की अहमियत को देखते हुए उनके खेलने की संभावना ज़्यादा है. जोफ्रा आर्चर की वापसी की उम्मीद है, जबकि क्रिस वोक्स, जोश टंग, गस एटकिनसन और ओवरटन के बीच रोटेशन हो सकता है ताकि ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आक्रमण उतार सके.

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम:  यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव

IND बनाम ENG 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- जेमी स्मिथ(ENG) को भारत बनाम इंग्लैंड फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.
IND बनाम ENG 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: बल्लेबाज- बेन डकेट(ENG), यशस्वी जायसवाल(IND), जो रूट(ENG), केएल राहुल (IND), शुभमन गिल(IND) को अपनी भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम11 टीम में बल्लेबाज के रूप में चुन सकते है.
IND बनाम ENG 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर्स- बेन स्टोक्स(ENG), रवींद्र जडेजा(IND), वाशिंगटन सुंदर(IND) को भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम11 फैंटसी टीम के ऑलराउंडर के रूप में जोड़ सकते हैं.
IND बनाम ENG 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन:गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह(IND), ब्रायडन कार्स(ENG) जो भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम11 फैंटसी टीम में गेंदबाज हो सकते हैं.
IND बनाम ENG 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 प्रेडिक्शन टीम लाइनअप: जेमी स्मिथ(ENG), बेन डकेट(ENG), यशस्वी जायसवाल(IND), जो रूट(ENG), केएल राहुल (IND), शुभमन गिल(IND), बेन स्टोक्स(ENG), वाशिंगटन सुंदर(IND), रवींद्र जडेजा(IND), जसप्रीत बुमराह(IND), ब्रायडन कार्स(ENG)
भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान शुभमन गिल(IND) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म जो रूट(ENG) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\