PAK vs WI 1st Test 2025 Preview: WTC चक्र में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में होगी सम्मान की लड़ाई, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी(शुक्रवार) से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:00 AM को होगा.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @TheRealPCB/@windiescricket)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 17 जनवरी(शुक्रवार) से मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) कर रहे हैं. इस बीच पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन पर ऐलान कर दिया हैं. मोहम्मद हुरैरा कल अपना डेब्यू करेंगे. यह भी पढ़ें: मुल्तान में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पाकिस्तान के गेंदबाज दिखाएंगे अपना जलवा, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर है, वो अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. सीरीज के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि इस सीरीज में जीत हार से किसी की भी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मेजबान पाकिस्तान ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, वेस्टइंडीज ने पिछली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI Head To Head Records): पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज अब तक कुल 54 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 54 में से 21 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज ने 18 टेस्ट मैच अपने नाम किए है. इसके अलावा 15 मैच ड्रा पर समाप्त हुए है. आकंड़ों से पता चलता है पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. पाकिस्तान को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (PAK vs WI Key Players To Watch Out): शान मसूद, कामरान गुलाम, अबरार अहमद, गुडाकेश मोती, कीसी कार्टी, कावेम हॉज ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (PAK vs WI Mini Battle): पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शान मसूद और वेस्टइंडीज के गेंदबाज गुडाकेश मोती के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं सलमान अली आगा और कावेम हॉज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी(शुक्रवार) से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 09:30 AM को होगा
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के टीवी प्रसारण की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, प्रशंसक फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. यह प्लेटफ़ॉर्म दर्शकों को हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग के साथ मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा.
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, नोमान अली, अबरार अहमद, खुर्रम शहजाद(घोषित).
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), माइकल लुईस, कीसी कार्टी, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जोमल वारिकन, जेडन सील्स, केमार रोच, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट