WI W vs BAN W 2nd ODI 2025 Preview: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी बांग्लादेश महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी(मंगलवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयनुसार रात 11:30 PM से खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women Cricket Team: बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी(मंगलवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में खेला जाएगा. वेस्ट इंडीज महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को पहले वनडे में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मैच वर्नर पार्क में खेला गया, जहां वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 198/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें शार्मिन अख्तर ने 42 और मुरशिदा खातून ने 40 रनों की पारी खेली. वेस्ट इंडीज की ओर से डिआंड्रा डॉटिन ने 3 विकेट लिए. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को 57 रनों से हराया, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स वीडियो

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज ने 31.4 ओवर में 202/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. हेली मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 104 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं. कियाना जोसेफ ने भी 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस जीत से वेस्ट इंडीज ने सीरीज में बढ़त बना ली है.

वनडे में वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड्स(WI W vs BAN W Head to Head Records): वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक मात्र 2 महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (WODI) मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज महिला टीम ने 2 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश महिला टीम को जीत नसीब नहीं हुई है. यह भी पढ़ें: 

 वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला दूसरे वनडे 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (WI W vs BAN W Key Players To Watch Out): शर्मिन अख्तर, डींड्रा डॉटिन, मुर्शीदा खातून, हेले मैथ्यूज, रबेया खातून, कियाना जोसेफ, ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (WI W vs BAN W Mini Battle): बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुर्शिदा खातून और वेस्टइंडीज के गेंदबाज डींड्रा डॉटिन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, फाहिमा खातून और हेले मैथ्यूज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला दूसरा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी(मंगलवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयनुसार रात 11:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 11:00 PM को होगा.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला दूसरे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
दुर्भाग्य से, वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का टीवी ब्रॉडकास्टर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण भारतीय फैंस को इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां दर्शक इसे मोबाइल, स्मार्ट टीवी टैब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लाइव देख सकते हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला दूसरे वनडे की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, मैंडी मंगरू, शबिका गजनबी, एफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, करिश्मा रामहरैक,

बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फरगाना हक, मुर्शिदा खातून, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, संजीदा अख्तर मेघला

Share Now

Tags

Bangladesh Women Bangladesh Women National Cricket Team Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women Cricket Team Bangladesh Women Team Basseterre Dream11 ODI Series St Kitts Warner Park West Indies West Indies Women West Indies Women Cricket Team West Indies Women v Bangladesh Women West Indies Women vs Bangladesh Women West Indies Women vs Bangladesh Women Details West Indies Women vs Bangladesh Women Head to Head Records West Indies Women vs Bangladesh Women Mini Battle West Indies Women vs Bangladesh Women Mini Battles West Indies Women vs Bangladesh Women ODI Live Telecast West Indies Women vs Bangladesh Women Streaming WI W vs BAN W WI W vs BAN W  Mini Battle WI W vs BAN W 2025 Preview WI W vs BAN W 2nd ODI 2025 WI W vs BAN W 2nd ODI 2025 Preview WI W vs BAN W Dream11 Team Prediction WI W vs BAN W Live Streaming WI W vs BAN W Live Telecast WI W vs BAN W Preview आईसीसी चैम्पियनशिप बांग्लादेश महिला बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश महिला टीम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन बैसेटेरे वनडे सीरीज वार्नर पार्क वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज महिला वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला सेंट किट्स

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त