WI W vs BAN W 1st T20 2025 Preview: पहले टी20 में वेस्टइंडीज से टकराएगी बांग्लादेश महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज( T20 Series) का पहला मुकाबला 28 जनवरी(बुधवार) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में भारतीय समयनुसार रात 03:30 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 03:00 PM को होगा.

वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला(Photo: @T20WorldCup)

West Indies Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's Cricket Team: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज( T20 Series) का पहला मुकाबला 28 जनवरी(बुधवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज महिला टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती, जिसके चलते बांग्लादेश महिला टीम को वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफिकेशन नहीं मिल पाया. अब ध्यान तीन मैचों की टी20 सीरीज़ पर केंद्रित है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी हेली मैथ्यूज करेंगी, जिनकी अगुआई में टीम काफी मजबूत नज़र आ रही है. टीम में डियांड्रा डॉटिन, कियाना जोसेफ और एफ़ी फ्लेचर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. हाल ही में समाप्त हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में यह टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम की कमान निगार सुल्ताना के हाथों में है. उनकी टीम वनडे सीरीज़ वाली ही है और बेहतर प्रदर्शन करने को उत्सुक होगी.

टी20 में वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड्स(WI-W vs BAN-W Head-to-Head Records): वेस्टइंडीज महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें सभी 4 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. बांग्लादेश टीम अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है. यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज महिला टीम के दबदबे को दर्शाता है. दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों में कोई भी मैच रद्द, ड्रा या टाई नहीं हुआ है.

वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले टी20 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (WI W vs BAN W Key Players To Watch Out): नाहिदा अख्तर, करिश्मा रामहरैक, शेमाइन कैम्पबेले, निगार सुल्ताना, शर्मिन अख्तर, हेली मैथ्यूज  ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (WI W vs BAN W Mini Battle): बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज निगार सुल्ताना और वेस्टइंडीज के गेंदबाज करिश्मा रामहरैक के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, फाहिमा खातून और शेमाइन कैम्पबेले के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम  3 मैचों की टी20 सीरीज( T20 Series) का पहला मुकाबला 28 जनवरी(बुधवार) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में भारतीय समयनुसार रात 03:30 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 03:00 PM को होगा.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले टी20 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
दुर्भाग्य से, वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का टीवी ब्रॉडकास्टर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण भारतीय फैंस को इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले टी20 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां दर्शक इसे मोबाइल, स्मार्ट टीवी टैब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लाइव देख सकते हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.
वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले टी20 की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), मैंडी मंगरू, क्यू जोसेफ, डीजेएस डॉटिन, हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, के रामहरैक, चेरी-एन फ्रेजर

बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), शर्मिन अख्तर, फरगाना हक, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, शोर्ना अख्तर, मुर्शिदा खातून, मारुफा अख्तर, शोभना मोस्तरी, नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\