KL Rahul Laughs And Fist Pumps As India Win Toss: 20 मैचों बाद टीम इंडिया के लिए टॉस जीतकर खिल उठे KL राहुल, जोश में की फिस्ट पंप सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
राहुल पहले जोर से हँसे और फिर फिस्ट पंप करते हुए जश्न मनाया. यह भारत का 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) के बाद 21वां वनडे था, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीता. टॉस हारने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी मुस्कुराते नज़र आए, और यह दृश्य कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 06 दिसंबर (शनिवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम(ACA-VDCA Cricket Stadium) में से खेला गया. तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. लगातार 20 वनडे मैचों में टॉस हारने के बाद आखिरकार टीम इंडिया की बदकिस्मती का सिलसिला टूट गया. तीसरे वनडे 2025 में स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतते ही अपनी खुशी ज़ाहिर की. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर 2-1 से जीती वनडे सीरीज़; यशस्वी जायसवाल का शतक, विराट कोहली और रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ फिफ्टी
राहुल पहले जोर से हँसे और फिर फिस्ट पंप करते हुए जश्न मनाया. यह भारत का 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) के बाद 21वां वनडे था, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीता. टॉस हारने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी मुस्कुराते नज़र आए, और यह दृश्य कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
20 मैचों बाद टॉस जीतकर खिल उठे KL राहुल
रांची वनडे के बाद रायपुर वनडे में भी टॉस हारने से निराश केएल राहुल ने विशाखापत्तनम में टॉस जीतने के लिए एक नया टोटका आजमाया. उन्होंने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछाला। बावुमा ने हेड्स बोला और सिक्का टेल के रूप में केएल राहुल के पक्ष में गिरा. दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछालने का राहुल का टोटका काम कर गया. टॉस जीतने के बाद केएल राहुल बेहद खुश नजर आए. राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने 20 मैच बाद टॉस जीता. आखिरी बार भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था.