KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के Eden Gardens Stadium में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से उतरी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, जहां केकेआर को जीत की तलाश है, जबकि राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है. टीम के पास रिंकू सिंह और सुनील नरेन जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में दिख रही है. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी में टीम की ताकत हैं. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जयसवाल ने 39 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी के अलावा सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 155/9, 20 ओवर (वैभव सूर्यवंशी 46 रन, यशस्वी जयसवाल 39 रन, ध्रुव जुरेल 5 रन, रियान पराग 12 रन, शिम्रोन हेटमायर 15 रन, डोनोवन फरेरा 7 रन, रवींद्र जड़ेजा 9 रन, रवि बिश्नोई 0 रन, जोफ्रा आर्चर 9 रन और ब्रिजेश शर्मा नाबाद 1 रन.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट, सुनील नारायण 2 विकेट और कार्तिक त्यागी 2 विकेट).

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड