KKR vs LSG, IPL 2023 Match 68: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता टीम के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया हैं. इस मैदान पर अब तक खेले गए 84 आईपीएल मैचों में 50 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है.
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का 67वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम ( Eden Gardens Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों के बीच इस सीज़न की पहली भिंड़त होगी. दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी. लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक 7 और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैच जीत चुकी है.
पिच रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता टीम के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया हैं. इस मैदान पर अब तक खेले गए 84 आईपीएल मैचों में 50 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस सीजन अब तक यहां खेले गए 6 मैचों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम. जबकि 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. KKR vs LSG, IPL 2023 Match 68 Live Streaming: आज होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल कोलकाता टीम के विस्फोटक बल्लेबाज है. आंद्रे रसेल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं अभी तक इस टूर्नामेंट में 220 रन बना चुके हैं और 7 विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आंद्रे रसेल का बल्ला चला तो गेंदबाजों को बचाना मुश्किल हो जाएगा.
नितीश राणा
कोलकाता टीम के कप्तान नितीश राणा अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए 405 रन बना चुके हैं और 3 विकेट लिए हैं. इस करो या मरो मुकाबले में कोलकाता टीम को नितीश राणा से बड़े स्कोर की दरकार है.
वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता टीम के तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं. इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती अपनी टीम के लिए 19 विकेट ले चुके हैं. इस मैच में भी वरुण चक्रवर्ती से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.
क्रुणाल पांड्या
लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 171 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं. इस मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के तरफ से क्रुणाल पांड्या एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.
दीपक हुड्डा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के युवा ऑलराउंडर है यह अभी तक इस टूर्नामेंट में लिए 11 मैचों में 67 रन बनाए हैं. दीपक हुड्डा का बल्ला इस सीजन में खामोश रहा हैं. आज के मुकाबल में दीपक हुड्डा बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचा सकते हैं.
आवेश खान
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के प्रमुख गेंदबाज है यह अभी तक 9 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आवेश खान से काफी उम्मीद हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

