KK vs PZ PSL 2025 Scorecard: कराची किंग्स के गेंदबाज़ों के आगे पस्त हुई पेशावर ज़ाल्मी, 147 रनों पर हुई पर ढेर, बाबर आज़म ने खेली 41 गेंदों में 46 रन की पारी
पेशावर ज़ाल्मी की टीम को 20 ओवरों में केवल 147 रन पर रोक दिया. अब कराची किंग्स को जीत के लिए 148 रनों की दरकार है. उनकी बल्लेबाज़ी लाइनअप में डेविड वॉर्नर, जेम्स विंस और खुशदिल शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.
Karachi Kings vs Peshawar Zalmi Match Scorecard: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 11वां मुकाबला 21 अप्रैल (सोमवार) को कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा हैं. जहां कराची किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. कप्तान डेविड वार्नर के इस फैसले को गेंदबाज़ों ने पूरी तरह से सही साबित किया और पेशावर ज़ाल्मी की टीम को 20 ओवरों में केवल 147 रन पर रोक दिया. अब कराची किंग्स को जीत के लिए 148 रनों की दरकार है. उनकी बल्लेबाज़ी लाइनअप में डेविड वॉर्नर, जेम्स विंस और खुशदिल शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: कराची किंग्स ने जीता टॉस, पेशावर जाल्मी को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पेशावर ज़ाल्मी की शुरुआत धीमी रही. साइम अय्यूब (4) जल्दी आउट हो गए, जबकि कप्तान बाबर आज़म ने 41 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. बाबर ने एक छोर संभाले रखा लेकिन उन्हें दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के कारण खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला. टॉम कोहलर-कैडमोर (7), मोहम्मद हारिस (28), हुसैन तलत (18) और मिशेल ओवेन (5) जल्दी-जल्दी आउट हो गए.
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के मैच का स्कोरकार्ड
पेशावर ज़ाल्मी की पारी को अंत में अल्जारी जोसेफ ने थोड़ा गति दी, जिन्होंने 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्कोर को 147 तक पहुंचाया. अंतिम ओवरों में भी टीम बड़े शॉट्स नहीं लगा सकी और 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना पाई.
कराची किंग्स की ओर से अब्बास अफरीदी और खुशदिल शाह ने शानदार गेंदबाज़ी की। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए और ज़ाल्मी के मिडल ऑर्डर को बिखेर कर रख दिया. मीर हमज़ा ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 1 विकेट झटका. मोहम्मद नबी और आमिर जमाल ने एक-एक विकेट लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

