कश्मीर को लेकर अफरीदी का बड़ा बयान, कहा-कश्मीर कश्मीरियों का है, ना भारतीयों का और ना पाकिस्तानियों का

शाहिद अफरीदी ने एक आत्मकथा लिखी है जिसमें उन्होंने कश्मीर मसले पर भी लिखा है, इस आत्मकथा में उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कहानियों को खासतौर पर लिखा गया है.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान (Imran Khan) को कश्मीर (Kashmir) का मुद्दा हल करने के लिए और कदम उठाने चाहिए. अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि कश्मीर (Kashmir) कश्मीरियों का है, इसमें भारतीयों और पाकिस्तानियों की बात कहां से आ जाती है. कश्मीर को लेकर ये पहला तथ्य है कि कश्मीर, कश्मीरियों का है. ये बातें उन्होंने अपनी आत्मकथा में कही है, हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि एक पीएम के बारे में बयानबाजी करना तो आसान काम होता है, लेकिन उसकी तरह काम करना कठिन होता है.

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक आत्मकथा लिखी है जिसमें उन्होंने कश्मीर (Kashmir) मसले पर भी लिखा है, इस आत्मकथा में उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी कहानियों को खासतौर पर लिखा गया है. यह भी पढ़े-कश्मीर मामला: शाहिद अफरीदी ने पाक को दिखाया आईना तो भड़के मियांदाद, क्रिकेटरों को दी ये सलाह

ज्ञात हो कि गेम चेंजर आत्मकथा को शाहिद (Shahid Afridi) ने पत्रकार वजाहत खान के साथ मिलकर लिखा है. इस आत्मकथा को हार्पर कॉलिन्स इंडिया इम्प्रिंट हॉर्पर स्पोर्ट्स’ ने प्रकाशित किया है. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि जिस तरह से हमारा देश पाक, पड़ोसी देश के साथ जैसे संबंध बना रहा है, वह उसके बड़े प्रशंसक हैं. अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपनी किताब में करतारपुर गलियारे के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को वापस भारत को सौंपे जाने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया है.

गौरतलब है कि इससे पहले शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा था कि पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और उनके मुल्क को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड