जस्टिल लैंगर आस्ट्रेलिया टी-20 टीम के मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभालेंगे

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नए कोच जस्टिल लैंगर आस्ट्रेलिया टी-20 टीम के मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभालेंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को चयन संरचना में कुछ फेर-बदल किए हैं

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नए कोच जस्टिल लैंगर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नए कोच जस्टिल लैंगर आस्ट्रेलिया टी-20 टीम के मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभालेंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को चयन संरचना में कुछ फेर-बदल किए हैं और इसी के तहत लैंगर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वेबसाइट 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' की रिपोर्ट के अनुसार, इस पैनल में ट्रेवर होन्स टेस्ट टीम और ग्रेर चैपल वनडे क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता का कार्यभार संभालेंगे.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की टीम परफोर्मेस मेनेजर पैट होवार्ड ने कहा, "लैंगर को मुख्य कोच और टी-20 टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. हम 2020 में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी भी कर रहे हैं."

इस बदलाव के तहत स्टेट टेलैंट मैनेजर और बिग बैश लीग के कोच टी-20 क्रिकेट के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू