ICC T20 World Cup 2024: आगामी टी20 विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया की जूनून पर पत्रकार ने उठाए सवाल, रोहित शर्मा ने दिया जवाब, देखें वीडियो
Rohit Sharma (Photo Credit: X)

ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. सेंचुरियन में पहले टेस्ट से पहले रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ सवालों के जवाब दिए. जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आगामी टी20 विश्व कप 2024 जीतने की कोई बेताबी है, तो रोहित ने तुरंत जवाब दिया कि हर खिलाड़ी में प्रदर्शन करने और जीतने की बेताबी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि पत्रकार क्या कहना चाह रहा है. उन्हें जल्द ही उसका जवाब मिल जाएगा. फैंस को उनका जवाब पसंद आया. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विडियो देखें: