Jasprit Bumrah (Photo Credit: BCCI)
Jasprit Bumrah Wins Player of the Tournament Award: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. बुमराह ने आठ मैचों में 8.26 की औसत और 4.17 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम को जब भी जरूरत पड़ी, विकेट दिलाए. बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भी अहम भूमिका निभाई और डेथ ओवरों में कुछ बेहतरीन किफायती ओवर फेंके है. बुमराह ने चार ओवरों में 2/18 के आंकड़े हासिल किए और सिर्फ 4.50 की इकॉनमी से रन दिए.
वीडियो देखें:
View this post on Instagram













QuickLY