Jasprit Bumrah Test Stats In England: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें घातक गेंदबाज के आकंड़ें

टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लंदन में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन में खेला जाएगा.

Jasprit Bumrah (Photo: X)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. यह भी पढ़ें: India vs England Test series 2025: इंग्लैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए नहीं होगा आसान, इंग्लिश सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं भारत का प्रदर्शन; देखें आकंड़ें

रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल जाएगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई को इसके लिए स्क्वाड का ऐलान करना है. हालांकि टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है. इस बार भी अगर चुनौती कड़ी मिले तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए.

टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लंदन में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन में खेला जाएगा.

टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दबदबा गेंद से SENA देशों में साफतौर पर देखने को मिला है. वर्ल्ड क्रिकेट के मौजूदा दौर में जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं. जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड में कुल 8 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 23.78 के औसत से कुल 37 विकेट हासिल किए हैं.

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया है. इंग्लैंड में जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट सिर्फ 2.74 का है. इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का ओवरऑल रिकॉर्ड पर ने 14 टेस्ट मैचों में 2नजर डालें, तो जसप्रीत बुमराह ने 2.16 के औसत से 60 विकेट हासिल किए हैं.

अब तक कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का टेस्ट में प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 45 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 19.40 के औसत से 205 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह अब तक अपने टेस्ट करियर में कुल 13 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से फिट होना टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी रहने वाला है.

Share Now

Tags

BCCI Birmingham Dharamshala Edgbaston England England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India England vs India Test Series 2025 England vs Team India Headingley ICC WTC Final ICC WTC Final 2025 India vs England ipl 2025 suspended IPL cancelled ipl news ipl news today ipl suspended ipl suspended 2025 ipl suspended due to war is ipl cancelled is ipl cancelled due to war is virat kohli retired from test Kennington Oval KOHLI kohli retirement Kumar Sangakara Leeds london Lords Manchester Old Trafford Rahul Dravid RCB vs LSG Sachin tendulkar Sri Lanka Team India Test Series Test Series 2025 VIRAT Virat Kohli Virat Kohli news Virat Kohli Retirement virat kohli retirement from test virat kohli test retirement World Test Championship world test championship final WTC Final WTC Final 2025 आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 इंग्लैंड इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड सीरीज एजबेस्टन ओल्ड ट्रैफर्ड कुमार संगकारा केनिंग्टन ओवल टेस्ट क्रिकेट टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 बर्मिघम बीसीसीआई भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर राहुल द्रविड़ लंदन लीड्स लॉर्ड्स विराट कोहली विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली टेस्ट संन्यास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रीलंका सचिन तेंदुलकर सुनील गावस्कर हेडिंग्ले

\