India vs England Test series 2025: इंग्लैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए नहीं होगा आसान, इंग्लिश सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं भारत का प्रदर्शन; देखें आकंड़ें
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल जाएगा.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं.
टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham) , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: England Women vs West Indies Women: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, नेट स्क्वावर ब्रंट की मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल जाएगा.
इस सीरीज के लिए बीसीसीआई को इसके लिए स्क्वाड का ऐलान करना है. हालांकि टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है. इस बार भी अगर चुनौती कड़ी मिले तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जब भी टेस्ट मैच हुए हैं, उसमें कहीं ना कहीं इंग्लैंड का ही पलड़ा भारी रहा है. चलिए आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND And ENG Head To Head)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साल 1932 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम 51 टेस्ट मैच जीते हैं. टीम इंडिया ने महज 35 मैच अपने नाम किए हैं. इस बीच 50 टेस्ट मैच बराबरी पर भी समाप्त हुए हैं.
विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी बढ़ाएगी टेंशन
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड सीरीज में अंग्रेजों का अपरहैंड हैं. इस बार तो सीरीज खेली ही इंग्लैंड में जा रही है तो फिर जाहिर है कि इंग्लैंड की टीम चढ़कर खेलेगी. टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी यानी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम के साथ नहीं होंगे. ऐसे में संकट और बढ़ जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी.
इस बार अनुभवहीन टीम जाएगी इंग्लैंड
वैसे तो अभी तक टीम इंडिया का ऐलान इस सीरीज के लिए नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम के नए कप्तान हो सकते हैं. उम्मीद है कि जल्द ही बीसीसीआई की ओर से स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा, लेकिन इतना पक्का है कि ये स्क्वाड काफी अनुभवी नहीं होगा. ऐसे में अगर इंग्लैंड की टीम फिर से बाजी मार ले जाए तो कोई नई बात नहीं होनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

