Jasprit Bumrah Milestone: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वसीम अकरम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बने एशियाई गेंदबाज
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. बुमराह ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन (21 जून) भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. बुमराह ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं. वसीम अकरम ने इन देशों में 32 टेस्ट मैचों में कुल 146 विकेट चटकाए थे, जबकि बुमराह ने यह आंकड़ा महज 29वें टेस्ट में पार कर लिया. जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दिलाई दूसरी सफलता, बेन डकेट 62 रन बनाकर हुए आउट, इंग्लैंड का स्कोर 150 के करीब
बुमराह की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इस मैच की शुरुआत में ही ज़ैक क्रॉली को और फिर बेन डकेट को आउट कर भारत को अहम शुरुआती सफलताएं दिलाईं. उनकी लाइन-लेंथ, गति और सटीकता ने इंग्लिश बल्लेबाज़ों को पूरी तरह परेशान कर दिया. इसी के साथ बुमराह अब SENA देशों में सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिसमें अनिल कुंबले और इशांत शर्मा जैसे भारतीय दिग्गज भी शामिल हैं.
भारत की शान 🇮🇳#ENGvIND #MumbaiIndians pic.twitter.com/8xaywFxewA
— Mumbai Indians (@mipaltan) June 21, 2025
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 471 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 147 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने भी धमाकेदार 134 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. भारतीय बल्लेबाज़ों ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली और पहले दिन से ही मुकाबले में दबदबा बनाया. बुमराह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब सबकी निगाहें इस सीरीज में उनके प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत पर टिकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

