क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह को लेकर जहीर खान ने कही बड़ी बात, कहा- अजीबोगरीब एक्शन से मिला फायदा

जहीर ने सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘‘वह (बुमराह) विशिष्ट प्रतिभा है. वह एक्शन अलग तरह का है जिससे उसे बल्लेबाजों पर हावी होने में मदद मिली. वह सीखने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेताब रहता है. वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है, अपनी गेंदबाजी में नयी चीजें जोड़ रहा है. वह थोड़े समय में ही एक गेंदबाज के रूप में तेजी से उभरा है और यह सफलता की कुंजी होती है. ’’

जसप्रीत बुमराह को लेकर जहीर खान ने कही बड़ी बात, कहा- अजीबोगरीब एक्शन से मिला फायदा
जसप्रीत बुमराह: (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने जसप्रीत बुमराह को ‘विशिष्ट प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि उनका अलग तरह का एक्शन उनकी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूत पक्ष बन गया. जहीर ने सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘‘वह (बुमराह) विशिष्ट प्रतिभा है. वह एक्शन अलग तरह का है जिससे उसे बल्लेबाजों पर हावी होने में मदद मिली. वह सीखने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेताब रहता है. वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है, अपनी गेंदबाजी में नयी चीजें जोड़ रहा है. वह थोड़े समय में ही एक गेंदबाज के रूप में तेजी से उभरा है और यह सफलता की कुंजी होती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस पर निर्भर करता है कि आप चीजों को किस तरह से लेते हैं और आपका रवैया कैसा होता है. मेरा मानना है कि बुमराह ने सफलता हासिल करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी है. ’’

यह भी पढ़े:  विराट कोहली को ICC ने दी वार्निंग, ये है मामला

जहीर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को भी भारत के वर्तमान दौरे में तेजी से परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और टेस्ट श्रृंखला में सफल होने के लिये रिवर्स स्विंग का उपयोग करने की सलाह दी. टेस्ट श्रृंखला दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).