ISU vs MS PSL 2025 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का सातवां मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
Islamabad United vs Multan Sultans PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का सातवां मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम अब तक दो मैच खेली है. जिसमें दोनों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है. ऐसे में आज शादाब खान की अगुवाई में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, मुल्तान सुल्तांस ने अब तक एक मैच खेली है. जिसमें कराची किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तांस की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2025 का सातवां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2025 का सातवां मुकाबला आज यानी बुधवार 16 अप्रैल को रावलपिंडी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2025 का सातवां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2025 का छठवां मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की स्क्वाड
मुल्तान सुल्तांस टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), शाई होप, उस्मान खान, कामरान गुलाम, माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, शाहिद अजीज, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, उसामा मीर, आकिफ जावेद, तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन, उबैद शाह, एश्टन टर्नर, गुडाकेश मोती, यासिर खान, जोशुआ लिटिल, फैसल अकरम, आमिर अजमत
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: साहिबजादा फरहान, एंड्रीज गौस, कॉलिन मुनरो, आजम खान (विकेटकीपर), सलमान आगा, जेसन होल्डर, बेन ड्वारशुइस, शादाब खान (कप्तान), इमाद वसीम, नसीम शाह, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद नवाज, मैथ्यू शॉर्ट, रस्सी वैन डेर डुसेन, रुम्मन रईस, सलमान इरशाद, हैदर अली, हुनैन शाह
नोट: इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

