क्रिकेट

BAN W vs WI W ICC Womens WC Qualifier 2025 Live Streaming: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा.

BAN W vs WI W ICC Womens WC Qualifier 2025 Live Streaming: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
West Indies Women (Photo: X/@windiescricket)

Where to Watch Bangladesh Women's National Cricket Team vs West Indies Women's National Cricket Team Live Streaming: आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मैच कल बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा. बांग्लादेश महिला टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. बांग्लादेश ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है. ऐसे में वे निगार सुल्ताना की अगुवाई में टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. वेस्टइंडीजने तीन मैच खेले हैं. जिसमें दो में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों टीमों के पास एक संतुलित टीम है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: DC vs RR TATA IPL 2025 Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला 17 अप्रैल को लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा.

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कहां से देखें?

बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 के 11वे मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

बांग्लादेश: इश्मा तंजीम, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, जन्नतुल फर्दस, मारुफा अख्तर

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), ज़ैदा जेम्स, स्टैफनी टेलर, चिनेले हेनरी, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), जेनिलिया ग्लासगो, शबिका गजनबी, आलिया अल्लेने, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).