Ireland vs South Africa, 2nd T20I Pitch Report: अबू धाबी में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, यहां जानें साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले की पिच रिपोर्ट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 51 रन बनाए.

पॉल स्टर्लिंग (बाएं) और एडेन मार्करम (दाएं) (Photo credit: X @CricketIreland)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार रात नौ बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा.

अबू धाबी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं. South Africa Beat Ireland, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रयान रिकेल्टन और रीज़ा हेंड्रिक्स ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी; यहां देखें SA बनाम IRE के मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 51 रन बनाए.

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच अबतक कुल छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सभी मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी हैं. इस सीरीज में आयरलैंड को अपने पहले जीत की तलाश होगी.

पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिलती है. इस मैदान पर पिछले 10 टी20 मैचों में औसत स्कोर 128 रन रहा है. पिच का मिजाज मैच के आगे बढ़ने के साथ बदल सकता है. इसलिए इस मैदान जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, मार्क अडायर, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, बेन व्हाइट.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले सिमेलाने, ब्योर्न फॉर्च्यून, लुंगी एनगिडी, ओट्टनील बार्टमैन, लिज़ाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\