South Africa Beat Ireland, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रयान रिकेल्टन और रीज़ा हेंड्रिक्स ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी; यहां देखें SA बनाम IRE के मैच का स्कोरकार्ड
साउथ अफ्रीका की टीम को ओटनील बार्टमैन ने पहली कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से पैट्रिक क्रूगर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. पैट्रिक क्रूगर के अलावा नकाबा पीटर, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन और ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने थे.
South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 1st T20I Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला टी20 मुकाबला 27 सितम्बर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला भी अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. Ireland vs South Africa, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 172 रनों का टारगेट, कर्टिस कैम्फर और नील रॉक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
अबू धाबी में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं. आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैम्फर ने सबसे ज्यादा 49 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान कर्टिस कैम्फर ने 36 गेंदों पर एक छक्के और छह चौके लगाए. कर्टिस कैम्फर के अलावा नील रॉक ने 37 रन बनाये.
साउथ अफ्रीका की टीम को ओटनील बार्टमैन ने पहली कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से पैट्रिक क्रूगर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. पैट्रिक क्रूगर के अलावा नकाबा पीटर, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन और ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने थे.
यहां देखें SA बनाम IRE के मैच का स्कोरकार्ड:
Defeat in the first T20I in Abu Dhabi.
▪️ Ireland 171-8 (20 overs)
▪️ South Africa 174-2 (17.4 overs)
SCORE: https://t.co/oWneg6ypNi
MATCH PROGRAMME: https://t.co/sKRI98drnm
WATCH: ROI/UK: TNT Sports 4
WATCH ELSEWHERE: https://t.co/btaULt2JvJ#IREvSA #BackingGreen pic.twitter.com/BiQohdhvod
— Cricket Ireland (@cricketireland) September 27, 2024
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए रयान रिकेल्टन और रीज़ा हेंड्रिक्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रन बोर्ड पर लगा दिए. साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 76 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 51 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और मार्क अडायर को सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात नौ बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 12:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

