IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल

आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता है और लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं. आइए जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं. खास बात यह है कि इस सूची में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है.

एमएस धोनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसके पहले चरण के 20 मुकाबलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट के आगाज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में इस समय आईपीएल से जुड़े पुराने रिकॉर्ड्स और खिलाड़ियों की शानदार पारियों की खूब चर्चा हो रही है.

आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता है और लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं. आइए जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं. खास बात यह है कि इस सूची में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है.

एबी डिविलियर्स: इस सूची में पांचवें स्थान पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है. उन्होंने 2008 से 2021 तक इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 431 चौके भी लगाए और 151.68 की स्ट्राइक रेट तथा 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 शतक और 40 अर्धशतक निकले. आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 133 रन रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी: इस सूची में चौथे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. उन्होंने 2008 से अब तक 278 मैचों की 242 पारियों में 264 छक्के लगाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 375 चौके भी निकले हैं. उन्होंने आईपीएल में 137.45 की स्ट्राइक रेट और 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं. आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है.

विराट कोहली: इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. वह 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. विराट कोहली ने 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 771 चौके भी लगाए हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 132.85 की स्ट्राइक रेट और 39.54 की औसत से 8861 रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं. आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है.

रोहित शर्मा: इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है. उन्होंने आईपीएल में 2008 से अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसमें 267 पारियों में 302 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल में 640 चौके भी लगाए हैं. उन्होंने 132.09 की स्ट्राइक रेट और 29.73 की औसत से 7046 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 47 अर्धशतक निकले हैं. आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन रहा है.

क्रिस गेल: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच आईपीएल में 142 मैच खेले और 357 छक्के लगाए. क्रिस गेल ने 404 चौके भी लगाए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 148.96 की स्ट्राइक रेट और 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक निकले. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन रहा है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

Share Now

\