IPL Auction 2023: बेन स्टोक्स के जुड़ने पर ऐसा था MS Dhoni का रिएक्शन, सीएसके के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा

IPL Mini Auction 2023: कल हुए आईपीएल ऑक्शन में सीएसके ने इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर बेन स्टोक्स को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है. कहा जा रहा है कि एमएस धोनी के बाद वही टीम की कमान संभालेंगे. इस बीच बेन स्टोक्स के जुड़ने पर एमएस धोनी का भी भी रिएक्शन सामने आया हैं.

बेन स्टोक्स और एमएस धोनी (Photo Credits: PTI/Instagram)

मुंबई: आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) में सीएसके (CSK) का प्लान काम कर दिया हैं. सीएसके ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 16.25 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं. इस रकम के साथ बेन स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं. बेन स्टोक्स तो निश्चित तौर पर ऑक्शन में मिले इस दाम पर खुश होंगे ही, साथ सीएसके का टीम मैनेजमेंट भी उन्हें अपने पाले में कर बेहद खुश नजर आया.

कल हुए मिनी ऑक्शन के बाद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ ने बेन स्टोक्स को खरीदने पर खुशी व्यक्त की. इस दौरान कासी विश्वनाथ ने यह भी बताया कि इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदने पर एमएस धोनी का क्या रिएक्शन रहा. विश्वनाथ ने कहा कि हम बेन स्टोक्स के लिए बेहद खुश है. हम लकी भी रहे कि बेन स्टोक्स आखिरी में आए. हमें एक ऑलराउंडर की जरूरत थी और एमएस धोनी इस बात से खुश थे कि स्टोक्स हमारी स्क्वाड में आ गए हैं. IPL 2023 Auction: ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, यहां देखें अनसोल्ड प्लयेर्स की पूरी लिस्ट

बता दें कि कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को सीएसके के अगले कप्तान के रूप में देख रहे हैं. संभवतः सीएसके फ्रेंचाइजी ने भी स्टोक्स पर यह बड़ा दांव इसीलिए लगाया है. इस पर विश्वनाथ ने कहा कि हां यहां कप्तानी का ऑप्शन है लेकिन यह कॉल एमएस धोनी को लेना हैं. सीएसके की टीम अब पहले से बेहतर दिखाई दे रही है और उम्मीद है कि हम अगले सीजन में अच्छा करेंगे. हम हमेशा एक प्रोसेस फॉलो करते हैं और इससे हमें अच्छा करने में मदद मिलती है.

सीएसके की स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति और तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, अजय जादव मंडल, काइल जैमिसन, निशांत सिंधू, शेख रशीद और अजिंक्य रहाणे.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play Today: क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड