IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों हमेशा खली रहेंगी 11 सीटें? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लिया बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने एक भावुक और बड़ा फैसला लिया है. पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में यह कदम उठाया गया है. यह घटना 4 जून 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.

आरसीबी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज शनिवार यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL Stats: आईपीएल इतिहास में कोहली का इन गेंदबाजों पर रहा दबदबा, कई दिग्गजों के खिलाफ ठोके 150 से ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने एक भावुक और बड़ा फैसला लिया है. पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में यह कदम उठाया गया है. यह घटना 4 जून 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.

हर मैच में 11 सीटें रहेंगी खाली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के संयुक्त फैसले के तहत स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को हमेशा के लिए आम दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. इन सीटों पर अब कभी कोई नहीं बैठेगा. आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों समेत हर मुकाबले में ये सीटें खाली रखी जाएंगी. फ्रेंचाइजी के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है.

स्टेडियम में बनेगा स्मारक

फ्रेंचाइजी ने पीड़ितों को सम्मान देने के लिए स्टेडियम के एंट्री गेट के पास एक स्मारक बनाने का भी फैसला किया है. 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले इस स्मारक का अनावरण किया जाएगा. मैच के दिन 11 लोगों के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.

प्रैक्टिस में जर्सी नंबर 11 पहनेंगे खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी इस सीजन प्रैक्टिस सेशन के दौरान जर्सी नंबर 11 पहनकर भी इन दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने इस पहल की जानकारी देते हुए कर्नाटक सरकार, पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि अब सभी मैचों के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू की जाएगी, जिसे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और स्थानीय एजेंसियां मिलकर लागू करेंगी.

ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन करेंगे. नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालेंगे.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update indian premier league Indian Premier League 2026 Ishaan Kishan LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली