IPL 2026: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, बस एक क्लिक पर देखें लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन बनाना हमेशा आसान नहीं रहा है. मजबूत गेंदबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन के कारण यह टीम हर विरोधी के लिए बड़ी चुनौती बनती है. हालांकि, इसके बावजूद कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ तूफानी पारियां खेलकर इतिहास रचा है.

मार्कस स्टोइनिस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन बनाना हमेशा आसान नहीं रहा है. मजबूत गेंदबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन के कारण यह टीम हर विरोधी के लिए बड़ी चुनौती बनती है. हालांकि, इसके बावजूद कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ तूफानी पारियां खेलकर इतिहास रचा है. आइए जानते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में.

मार्कस स्टोइनिस (124 रन नाबाद): इस सूची में पहले स्थान पर मार्कस स्टोइनिस हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 124 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से यह पारी खेली और उनकी स्ट्राइक रेट 196.82 रही. इस पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 211 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया.

वीरेंद्र सहवाग (122 रन): दूसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. उन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. सहवाग ने 58 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 210.34 रही. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

पॉल वल्थाटी (120 रन नाबाद): तीसरे स्थान पर पॉल वल्थाटी हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए साल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए थे. उन्होंने 63 गेंदों में 19 चौके और 2 छक्के लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 190.47 रही और उनकी इस पारी से टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

सनथ जयसूर्या (114 रन नाबाद): चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं. उन्होंने आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे और स्ट्राइक रेट 237.50 रही. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड